VISITORS

0 0 7 4 6 6

May 15, 2026 5:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 5:33 pm

उज्जैन में युवक का अपहरण, 1 घंटे में छुड़ाया

लव मैरिज विवाद में पानी – पतासी विक्रेता को किया था अगवा
शब्द अग्नि न्यूज़। उज्जैन जिले के भाटपचलाना क्षेत्र में एक पानी पतासी विक्रेता युवक का कार में अपहरण कर लिया गया। यह घटना रविवार को दिनदहाड़े भाटपचलाना थाना क्षेत्र में हुई। बदमाशों ने सुंदराबाद फंटे के पास युवक के साथ मारपीट की और उसे जबरन मारुति ईको कार में बैठाकर बड़नगर की ओर ले गए।
सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। थाना भाटपचलाना की टीम ने विभिन्न मार्गों पर घेराबंदी की। जाखाखेड़ी पुलिया के पास संदिग्ध ईको कार (MP09 ZL 5301 ) को रोककर उसमें सवार चार आरोपियों को पकड़ लिया गया।
आरोपियों के पास से चाकू और कार अपहृत युवक की पहचान विजय सिंह कुशवाह पिता रामनाथ कुशवाह, निवासी लहार, जिला भिंड के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बालोदालखा में रहता है। पुलिस ने उसे सुरक्षित छुड़ा लिया। आरोपियों के पास से एक चाकू और अपहरण में प्रयुक्त कार जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, इस अपहरण के पीछे दो साल पुराना लव मैरिज का विवाद है। बताया जा रहा है कि पानी- पतासी विक्रेता के पुत्र ने आरोपियों में से एक की बेटी से लव मैरिज की थी, जिसके बाद से आरोपी बदला लेने की फिराक में थे। थाना प्रभारी भाटपचलाना सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों हलाद खेरवाल, राघवेन्द्र कुशवाह, सुनील सोलंकी और रणजीत डोडिया के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्हें धारा 304, 140बी, बीएनएस के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर