VISITORS

0 1 5 9 9 9

July 8, 2026 11:54 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 11:54 pm

31 जुलाई नवोदय चयन हेतु आखिरी तारीख

शब्द अग्नि / जिला ब्यूरो बंटी सोनी  श्योपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय जैदा श्योपुर के प्राचार्य केके कटियार ने बताया कि एनवीएस पोर्टल की एडमिशन लिंकhttps://navodaya.gov.in & cbseitms.rcil.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते है। आवेदन ऑनलाइन ही भरे जाने है, ऑफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जायेगे। कक्षा 6वी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी।

प्राचार्य कटियार ने बताया कि इस परीक्षा में जो छात्र-छात्रा श्योपुर जिले के निवासी है तथा कक्षा 5वी में इसी जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5 में अध्ययन कर रहे है तथा उनकी जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच है वे इस परीक्षा में आवेदन कर सकते है। एडमिशन लिंक पर फार्म भरने के दौरान आवेदक के फोटो, हस्ताक्षर एवं पालक के हस्ताक्षर तथा प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर एवं सील के साथ जेपीजी फारमेट में अपलोड करना अनिवार्य होगा। उक्त समस्त प्रक्रिया निशुल्क रहेगी। इसकी कोई भी शासकीय फीस निर्धारित नही है, यदि आवेदक को किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हेल्पडेस्क पर मोबाइल नंबर 7906151196, 8949706009 एवं 7999123449 जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर में संपर्क कर सकते है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर