रक्षा सखी” एवं “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत महिला थाना बड़वानी ने किया जागरूकता कार्यक्रम
शब्द अग्नि / एजाज मंसूरी
बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग, महिला सुरक्षा तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित “रक्षा सखी” एवं “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत दिनांक 05 जुलाई 2026 को महिला थाना बड़वानी पुलिस द्वारा ग्राम साली, थाना राजपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम एवं कानूनी अधिकारों की दी विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम में डीएसपी (अजाक) बड़वानी निलेश्वरी डावर एवं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मुजाल्दा ने महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, महिला संबंधी अपराध, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधान, यातायात नियमों के पालन तथा शासन द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सेफ क्लिक 2.0″* अभियान के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए ऑनलाइन
Author: Shabd Agni
.