डिजिटल प्रशिक्षण पर जोर
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल की मासिक बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी डिजिटल प्रशिक्षण वर्ग और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
जिला महामंत्री महेश पटेल ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं मंडल प्रभारी रानू नामदेव ने डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर जोर दिया।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने कहा कि मंडल के कार्यकर्ता संगठन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। बैठक का संचालन महेंद्र अहिरवार ने किया, जबकि आभार राहुल पाठक ने माना। बैठक में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Shabd Agni
.