VISITORS

0 1 6 1 5 5

July 9, 2026 1:50 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 9, 2026 1:50 pm

मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर ऑनलाइन प्रशिक्षण

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय लालबर्रा में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।

ऑनलाइन प्रशिक्षण में मनोचिकित्सक डॉ. तन्मय जोशी, उच्च शिक्षा विभाग भोपाल की ओएसडी डॉ. उषा के. नायर तथा मनोचिकित्सा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को सकारात्मक बनाए रखने के उपायों से अवगत कराया। उन्होंने एंग्जायटी (चिंता), तनाव, पैनिक अटैक, संज्ञानात्मक अनुभव, कक्षा प्रबंधन तथा व्यक्तित्व विकारों के कारणों और उनके प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान आत्महत्या के विचार, नशे की लत, गहरी निराशा, सामाजिक अलगाव, अत्यधिक क्रोध, लापरवाहीपूर्ण व्यवहार तथा मूड में अचानक होने वाले बदलाव जैसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों की जानकारी देते हुए तनाव से बचाव के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने सकारात्मक चिंतन, धैर्य, आत्मविश्वास तथा जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मेश्राम, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार भिमटे, प्रो. सुमन बरवा, डॉ. निर्मल कीर्ति गेडाम, डॉ. देवराज चैरे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर