समाजसेविका अरुणा राय ने किया उद्घाटन
शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया
(सीहोर) – नगर के आनंद डेयरी चौराहा स्थित नवनिर्मित ‘पल्लवी रेंटल मेकअप स्टूडियो’ का शुभारंभ बेहद हर्षोल्लास, गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टूडियो का उद्घाटन मुख्य अतिथि, प्रख्यात समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय जी (धर्मपत्नी: विधायक सुदेश राय जी) द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया गया।
गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से विजयवर्गीय भाभी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और बड़ी संख्या में मातृशक्ति व स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्टूडियो प्रबंधन द्वारा आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा राय एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने स्टूडियो का अवलोकन किया और उपलब्ध सेवाओं की सराहना की। सभी उपस्थित अतिथियों ने स्टूडियो संचालक को इस नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान की शुरुआत पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
Author: Shabd Agni
.