शब्द अग्नि मनोज जैन कलाकार
अशोकनगर। मध्यप्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, जिला स्तरीय सतर्कता समिति, जिला बाल संरक्षण समिति जिला विद्युत सलाहकार समिति तथा जल गंगा संवर्धन अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर साकेत मालवीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की समीक्षा के दौरान जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थलों के संरक्षण, विकास तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थयल चंदेरी में मूलभूत सुविधाओं के विकास,पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने पर विशेष प्रयास किये जाने की बात कही।
जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा
बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के जल को संरक्षित किये जाने हेतु जल संरचनाओं के निमार्ण एवं जीर्णोद्धार के कार्य कराये जाए। बैठक में प्राचीन बावडिय़ों के रखरखाव एवं पुर्नरूद्धार हेतु आवश्यक कार्य कराये जाए। उन्होंने इस अभियान में जनभागीदारी एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग पर विशेष जोर दिया।
जिला स्तरीय सतर्कता समिति के कार्यों की समीक्षा
बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा जिला स्तरीय सतर्कता समिति के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रकरणों के निराकरण एवं राहत राशि की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।उन्हों ने जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जबावदेही बनाए रखते हुये सभी प्रकरणों का समय सीमा निराकरण किया जाए। उन्होंने प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा किये जाने के निर्देश दिए।
जिला बाल संरक्षण समिति के कार्यों की समीक्षा
प्रभारी मंत्री शुक्ला ने जिला बाल संरक्षण समिति के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुर्नवास से संबंधित विषयों पर समीक्षा की गई। उन्होंने दीक्षा शिशु, गृह, पालना स्थलों, चाईल्ड लाईन, किशोर न्याय बोर्ड बाल कल्याण समिति के गठन के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये।
जिला विद्युत सलाहकार समिति के कार्यो की समीक्षा
प्रभारी मंत्री द्वारा बैठक में जिला विद्युत सलाहकार समिति के कार्यो की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिले में विद्युत व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू एवं उपभोक्ताओं के लिये सुविधाजनक बनाये जाने के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने जिले में विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मरों की स्थिति, लाईन विस्तार, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने विद्युत कटौती के संबंध में निर्देश दिये कि कटौती का समय निर्धारित किया जाए। अनावश्यक कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया जाएं।
Author: Shabd Agni
.