VISITORS

0 1 5 4 9 4

July 5, 2026 11:09 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 5, 2026 11:09 pm

सीहोर विहिप, बजरंग दल ने मनाया सेवा सप्ताह

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सिद्धपुर द्वारा उत्साह से मनाया जा रहा सेवा सप्ताह

शब्द अग्नि / हिमालय गोहिया (सीहोर)

सीहोर / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेवा सप्ताह उत्साह के साथ मनाया जा रहा है जिसमें पर्यावरण का संरक्षण हेतु पौधारोपण, स्वास्थ्य चिकित्सा केम्प, प्राचीन मंदिरों का जीर्णउद्धार, विश्राम घाट की श्रमदान कर साफ सफाई जैसे विभिन्न कार्य संगठन द्वारा किए जाते हैं, यह सेवा सप्ताह 5 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक पूरे भारतवर्ष में मनाया जाएगा

इसी के निमित सीहोर जिले के सीहोर प्रखंड के ब्रह्मपुरी खंड के बढ़िया खेड़ी स्थित बड़ा मंदिर, झूलेलाल खंड के पलटन एरिया स्थित गणेश मंदिर प्रांगण, चाणक्यपुरी खंड स्थित गोधन सरकार मंदिर प्रांगण में एवं सीहोर ग्रामीण प्रखंड और अमलाह प्रखंड मैं वृक्षारोपण किया गया

सेवा सप्ताह का शुभारंभ विश्व विख्यात कथावाचक पंडित श्री प्रदीप जी मिश्रा, समाजसेवी अखिलेश जी राय, बजरंग दल प्रांत सहसंयोजक श्री लोकेंद्र जी मालवीय, प्रांत गौरक्षा उपाध्यक्ष श्री अजीत जी शुक्ला, विभाग से दुर्गा वाहिनी की अलका जी कुशवाहा दीदी, जिला अध्यक्ष रेवा शंकर जी जाट, जिला उपाध्यक्ष रमा सिंह दीदी, जिला मंत्री राजेश जी गुप्ता, सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर