VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:14 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:14 pm

भोपाल में लगे अमेरिका- इजराइल मुर्दाबाद के नारे

शब्द अग्नि न्यूज़ ।  भोपाल। अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत के शिया समुदाय में भी शोक की लहर है। भोपाल के करोंद स्थित शिया मस्जिद में रविवार को जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शाम को फतेहगढ़ के इमामबाड़े के पास भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौलाना जहीर अब्बास ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी और इमामबाड़े में नारे लगवाए। उन्होंने फिलिस्तीन के संघर्ष का भी उल्लेख किया। सभा को संबोधित करते हुए इमाम बाकर हुसैन ने कहा- पूरी दुनिया उस शख्सियत को जानती है, जिसने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई और मजलूमों का साथ दिया। खामेनेई ने अपने जीवन में अत्याचार का विरोध किया और इस्लामी इंकलाब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर