शब्द अग्नि अनुराग बजाज
दमोह जिले के बांसा टोल प्लाजा पर हुई हिंसक घटना को लेकर टोल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि 19 मई की रात गढ़ाकोटा निवासी मुकेश यादव और उसके साथियों ने हथियारों के साथ टोल प्लाजा पर हमला कर जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की।
वीओ
टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ कई गाड़ियों में सवार होकर टोल प्लाजा पहुंचे और कर्मचारियों पर लाठी-रॉड से हमला कर दिया। घटना में कर्मचारी मदन सिंह परिहार और धीरेन्द्र सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोप है कि हमलावरों ने टोल बूथों में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां रखा नगद कैश भी गायब हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज किया गया। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी मुकेश यादव पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह संगठित गिरोह के साथ अवैध गतिविधियों में शामिल है।
टोल कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए टोल प्लाजा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
Author: Shabd Agni
.