आदिवासी बालक क्रीडा परिसर की 45 सीटो पर मिलेगा प्रवेश
शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
श्योपुर/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जनजातीय विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालक क्रीडा परिसर ढेगदा में वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु टेलेंट सर्च का आयोजन किया जा रहा है। विकासखण्ड विजयपुर में अनुसूचित जाति खण्ड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास विजयपुर में 19 जून को, विकासखण्ड कराहल में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराहल में 22 जून को तथा श्योपुर विकासखण्ड के लिए क्रीडा परिसर ढेगदा में 23 जून को प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक विकासखण्ड स्तरीय टेलेंट सर्च का आयोजन किया गया है। अंतिम चयन जिला स्तर पर क्रीडा परिसर ढेगदा में विकासखण्डवार आयोजित टेलेंट सर्च के माध्यम से किया जायेगा। टेलेंट सर्च के माध्यम से कुल 45 रिक्त सीटो पर खिलाडी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा।
सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण राकेश गुप्ता ने बताया कि विकासखण्ड स्तर के टेलेंट सर्च में चयन उपरांत क्रीडा परिसर ढेगदा में विजयपुर विकासखण्ड के लिए 24 जून को, श्योपुर विकासखण्ड के लिए 25 जून को तथा कराहल विकासखण्ड के लिए 27 जून को जिला स्तर पर टेलेंट सर्च आयोजित होगे, जिसमें शारीरिक परीक्षण तथा वैटरी टेस्ट फाइनल के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जायेगी। जिला स्तर का टेस्ट प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित होगा।
टेलेंट सर्च में शामिल होने के लिए मिनी वर्ग के 11 से 14 वर्ष, जूनियर वर्ग में 16 से 18 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 16 से 18 वर्ष के खिलाडी विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। टेलेंट सर्च में चयन लम्बाई, नापतौल से लेकर 10 वैटरी टेस्ट के आधार पर एथलेटिक्स एवं मार्शल आर्ट विधा में किया जायेगा। इस टेलेंट सर्च में मध्यप्रदेश के किसी भी जिले के छात्र भी भाग ले सकते है, वे अपनी सुविधा अनुसार उक्त तिथियो में विकासखण्ड स्तर पर आयोजित टेलेंट सर्च में शामिल हो सकते है तथा विकासखण्ड स्तर पर चयन के उपरांत जिला स्तर के फाइनल राउंड में विकासखण्डवार नियत तिथि अनुसार उपस्थित हो सकते है। वर्ष 2025-26 के पूर्व से निवासरत छात्रावासी खिलाडियों का टेस्ट जिला स्तर के साथ होगा। इसके लिए 5 जून से 15 जून तक कार्यालय अधीक्षक आदिवासी बालक क्रीडा परिसर श्योपुर में आवेदन स्वयं अथवा डाक के माध्यम से जमा कराये जा सकते है।
Author: Shabd Agni
.