VISITORS

0 1 5 9 9 7

July 8, 2026 11:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 11:33 pm

सुपरवाईजर्स के लिए प्रशिक्षण आयोजित

शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी

श्योपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में समर कैम्प 2026-स्कूल की तैयारी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर सीडीपीओ एवं सुपरवाईजर के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण की शुरूआत महिला बाल विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार अम्ब द्वारा की गई।
प्रशिक्षक के रूप में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के महेन्द्र यादव, अरविन्द चौहान एवं बाबू सिंह लोधी उपस्थित रहें।
श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर क्षेत्र में पदस्थ सुपरवाईजर तथा परियोजना अधिकारियों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण में आंगनबाडी से कक्षा 1 में जाने वाले बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करने बच्चों के अभिभावको को बच्चों की सीखने की दक्षता से अवगत कराने और सक्रिय सहभागी बनाने आदि के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समर कैम्प 2026 तीन परस्पर पूरक चरणो में संचालित होगा। जिसके तहत प्रथम चरण में 26 मई को प्रथम स्कूल रेडिनेस मेला का आयोजन किया जायेगा तथा मई-जून के 4 सप्ताह में माताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्हाट्सएप पर एक कहानी-एक खेल, एक कविता तथा घर पर प्रतिदिन माता समूह बैठके आयोजित की जायेगी तथा तीसरे चरण में प्रगति का आंकलन करते हुए 30 जून को फिर से स्कूल रेडिनेस मेला आयोजित किया जायेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर