VISITORS

0 1 5 9 9 7

July 8, 2026 11:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 8, 2026 11:24 pm

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेहरवानी का भ्रमण

श्योपुर, शब्द अग्नि जिला ब्यूरो बंटी सोनी
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आमजन को सतत् रूप से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग के संबंध में दिये गये निर्देशो के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्राम मेहरवानी का भ्रमण किया गया।
टीम में श्री योगेश कुमार यादव, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, विशाल दुबे, लीड ट्रेनर यूसेड फाउंडेशन, रेपिड टीम शामिल रही। इस दौरान आशा कार्यकताओं एवं सुपरवाईजर तथा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे कराया गया। आर.आर.टी. टीम के द्वारा मौके 42 रोगियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं है तथा खसरे के संक्रमण को रोकने के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चों को विटामिन ए का पहला डोज दिया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर