VISITORS

0 1 5 5 6 7

July 6, 2026 1:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 6, 2026 1:10 pm

इंदौर : झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा क्लिनिक सील

बिना वैध डिग्री के चल रहा था एलोपैथिक इलाज स्वास्थ विभाग ने की कार्यवाही 

शब्द अग्नि / यासिर पठान इंदौर। शहर में बिना वैध एलोपैथिक योग्यता के मरीजों का इलाज करने वाले क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो क्लीनिकों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।

ओम साईं क्लीनिक किया गया सील

अर्बन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर **डॉ. दिव्यानी अग्रवाल** के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए **ओम साईं क्लीनिक** को सील किया। यह क्लीनिक **कमल गुर्जर** द्वारा संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि संचालक के पास इलेक्ट्रोहोम्योपैथी  की डिग्री है, लेकिन वह एलोपैथी पद्धति से मरीजों का उपचार कर रहा था।

संजीवनी क्लीनिक पर भी गिरी गाज

स्वास्थ्य विभाग ने  अभिषेक नगर, मुसाखेड़ी  स्थित  संजीवनी क्लीनिक पर भी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह क्लीनिक  दिनेश गुर्जर द्वारा संचालित किया जा रहा था। विभाग के अनुसार, इस क्लीनिक को पहले भी बिना वैध चिकित्सकीय अर्हता और आवश्यक दस्तावेजों के संचालन पर बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया।

अवैध चिकित्सा करने वालों पर जारी रहेगा अभियान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हासानी ने बताया कि आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिना वैधानिक अनुमति या निर्धारित चिकित्सकीय योग्यता के चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि इलाज कराने से पहले चिकित्सक की योग्यता और क्लीनिक की वैधता की जांच अवश्य करें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर