पीड़िता के पिता ने कहा आसाराम पूरी तरह स्वस्थ है उसे कोई बीमारी नहीं शाहजहांपुर। यूपी की रहने वाली रेप पीड़िता के पिता आसाराम की जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। पिता ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें आसाराम को इलाज के लिए 6 महीने की जमानत मिली है। पीड़िता के पिता ने कहा, आसाराम पूरी तरह स्वस्थ है। उसे कोई बीमारी नहीं है। वह ऋषिकेश से लेकर महाराष्ट्र तक घूम रहा है। पिता ने कहा, उसे आम कैदियों की तरह जेल में ही इलाज मिलना चाहिए। पिता ने आशंका जताई है कि यदि आसाराम जेल से बाहर रहते हैं, तो उनके पूरे परिवार की जान को खतरा बना रहेगा।
Author: Shabd Agni
.
