शब्द अग्नि / इंदौर। इंदौर में पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच इस मामले में एक और नया ऑडियो सामने आया है, जिसे पहले वायरल हुए ऑडियो का ही दूसरा हिस्सा बताया जा रहा है। ताजा ऑडियो में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और उनके मित्र नरेंद्र सोनी के बीच बातचीत होने का दावा किया गया है। ऑडियो की तिथि स्पष्ट नहीं है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है।ऑडियो में कालरा अपने दोस्त से सिंधी और हिन्दी मिलाकर बातचीत करते सुनाई देते हैं। बातचीत में वे कहते हैं। कि सीधी बात तो यह है कि भाई, कभी हम भी होते और तुम्हारी जगह हमारे साथ होता तो हम भी तो कुछ न कुछ करते ही ना। बड़ी घटना है ना। अरे, इस घटना के बाद तो मेरा पूरे देश में नाम हो गया, पता है कालरा ने तत्कालीन एमआईसी सदस्य जीतू यादव पर 3 जनवरी को घर में घुसकर हमले का आरोप लगाया था। जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक पार्षद कमलेश कालरा के बेटे दीपेश कालरा की शिकायत पर 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की।
परिवार सहित आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे
पार्षद ने कई आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। कालरा के नाबालिग बेटे ने कोर्ट में दिए बयान में आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की। मारपीट कर निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और गंभीर आपत्तिजनक हरकतें की गईं। हमलावरों को जीतू यादव का समर्थक बताया गया था। विवाद के बीच जीतू और कालरा की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें जीतू यादव ने कहा था- संगठन जाए चूल्हे में, मैं अपनी जगह और संगठन अपनी जगह । इसके बाद कालरा ने घटना की शिकायत पीएमओ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की थी।
Author: Shabd Agni
.
