VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 5:24 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 5:24 am

इंदौर : युवक ने खुद को आग लगाई, मौत

शब्द अग्नि / इंदौर। दिग्विजय नगर मल्टी में रहने वाले एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमरे में खुद को लगाई आग

द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार मृतक सुमित (35) पुत्र मांगीलाल सोलंकी पेशे से मिस्त्री था। रविवार रात करीब 10 बजे उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर कमरे में खुद को आग लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के समय सुमित की पत्नी और तीनों बच्चे दूसरे कमरे में थे। छोटी बेटी ने पिता को जलते देखा और तुरंत मां को सूचना दी। सुमित के भाई दीपक ने बताया कि घटना से ठीक पहले करीब 9:30 बजे सुमित से फोन पर बात हुई थी। उसने माता-पिता से बात कर राजेंद्र नगर चोइथराम मंडी के पास घर आने का कहा था। इसके कुछ देर बाद आत्मदाह की खबर मिली। परिवार ने अभी कर्ज या बीमारी जैसी किसी वजह से इंकार किया है। सुमित के बयान नहीं हो सके थे। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और आत्मदाह के कारणों की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर