VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 5:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 5:19 am

दो पेटी अवैध मदिरा जब्त आरोपी गिरफ्तार

 

आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

शब्द अग्नि / इंदौर। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश पर आबकारी टीम द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। आज की कार्यवाही में शंका के आधार पर एक दोपहिया वाहन को रोककर उसके आगे के स्पेस में रखे दो पेटियों को खोलकर उसकी तलाशी लेने पर उसमें एक पेटी में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन व दूसरी पेटी में 12 बोतल लण्डन प्राईड विदेशी मदिरा पायी गई। अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही मदिरा जप्त कर आरोपी विपुल पिता श्री रामलाल तिवारी निवासी – मच्छी बाजार, इंदौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया । आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा और वाहन की कीमत 76910 रुपए आंकी गई है।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर