VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:24 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:24 pm

हम चोरों का साथ नहीं देंगे…

कांग्रेस से निकाले जाने के बाद सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर का तीखा हमला

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं लेकिन कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व मंत्री नवजोत कौर ने सियासत गर्मा दी है। कांग्रेस में सीएम बनने के लिए 500 करोड़ रुपये के सूटकेस भेजने की बात कहने वाली नवजोत कौर पर प्रदेश प्रमुख ने पार्टी ने निकालने का नोटिस जारी किया था। इस पर नवजोत कौर सिद्धू ने पलटवार किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि मेरा सस्पेंशन ऑर्डर एक स्टेट प्रेसिडेंट (राजा वारिंग) का है, जिनका कोई मतलब नहीं है। मैं दिल्ली हाई कमांड के टच में हूं। हमारी भी कंडीशन हैं कि हम चोरों को सपोर्ट नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुझे एआईसीसी का सपोर्ट था। 70 फीसदी कांग्रेस मेरे साथ है। राज्य में नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों के बाद बीजेपी और आप ने कांग्रेस पर हमला बोला है। कांग्रेस से निष्कासित की गई नवजोत कौर सिद्धू ने रंधावा के लीगल नोटिस पर कहा कि कांग्रेस में 4-5 लोग पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयान ने पंजाब कांग्रेस की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। पटियाला में मीडिया से बात करते नवजोत कौर ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं, जो लगातार कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम सरकार बनाना चाहते हैं, तो इन 4-5 लोगों को किनारे करना होगा । ये लोग कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं। मुझे बिना वजह सस्पेंड किया गया, जबकि मैंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर