VISITORS

0 0 7 4 3 7

May 14, 2026 7:36 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 7:36 am

इंदौर में पारा लुढ़का, तापमान 4.5 डिग्री

प्रदेश भर में कड़के की ठंड पिछले कई सालों का रिकॉर्ड टूटा कई शहरों में तापमान निम्न स्तर पर

शब्द अग्नि / इंदौर। पूरा प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालत यह है कि 23 जिलों पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। गुरुवार को प्रदेश के शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। इसके बाद इंदौर का नंबर रहा जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर हिल स्टेशन पचमढ़ी था जहां तापमान 4.8 डिग्री रहा। प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में से जबलपुर में न्यूनतम तापमान 8.5, ग्वालियर में 9.2 और भोपाल में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, शहडोल जिलों में शीत लहर का प्रभाव रहा एवं इंदौर जिले में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा। इंदौर में गुरुवार तड़के ठंड ने नया रिकॉर्ड बनाया। न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह जो पिछले 11 सालों में दिसंबर महीने का सबसे कम तापमान है। 17 दिसंबर 2014 को पारा 3 डिग्री पर था ।

किस शहर में कितना तापमान….

  • कल्याणपुर (शहडोल )3.8
  • इंदौर   4.5
  • पचमढ़ी   4.8
  • उमरिया   4.9
  • राजगढ़   5.0
  • रीवा   5.9
  • शिवपुरी   6.0
  • भोपाल   6.6
  • मलाजखंड (बालाघाट)  6.8
  • नौगांव   7.1
  • मंडला   7.3
  • खजुराहो   7.4
  • बैतूल    7.5
  • रायसेन   7.5
  • सतना उज्जैन   8.1
  • नरसिंहपुर    8.2
  • छिंदवाड़ा    8.4
  • दमोह    8.8।

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर