10 दिन बाद होने वाली थी शादी
शब्द अग्नि / इंदौर। सांवेर में रहने वाला 30 साल के महावीर सिंह चुण्डावत 30 नवंबर से लापता था। उसकी 11 दिसंबर को शादी होने वाली थी, लेकिन उससे 10 दिन पहले ही वह अचानक गायब हो गया। महावीर निजी कंपनी में काम करता था और परिवार को यह कहकर निकला था कि वह राजस्थान जा रहा है, लेकिन वहां वह पहुंचा ही नहीं । दो दिन तक संपर्क नहीं होने पर परिजन इंदौर पहुंचे और जानकारी जुटाना शुरू की। सीसीटीवी फुटेज मिले, लेकिन महावीर का कहीं पता नहीं चला। परिवार ने 2 दिसंबर को सांवेर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच मंगलवार को प्रदेश के रामगढ़ कस्बे में चुट्टूपाल घाटी के काजू बागान में एक अज्ञात शव मिला। मोबाइल टूटा हुआ था, लेकिन उसमें लगी सिम के IMEI नंबर से पहचान की गई कि वह महावीर का ही शव है। बुधवार को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिवार ने बताया कि महावीर की जल्द ही शादी थी और वह अपने गांव राजसमंद, राजस्थान के टणका जाने के लिए घर से निकला था। शव के पास मिले सामान से भी उसकी पहचान की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: Shabd Agni
.