VISITORS

0 1 8 8 4 0

August 13, 2026 8:41 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

भोपाल : विकास के लिए ई-मोबिलिटी महत्वपूर्ण

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास कर रहा है। वर्ष- 2047 तक विश्व का नेतृत्व करने के लिए विकास के सभी आयामों पर कार्य किया जा रहा है। मैनुफैक्चरिंग, सर्विसेज और कृषि सभी क्षेत्रों में सरकार भविष्योन्मुखी योजनाएं ला रही है । विश्व के नेतृत्व के लिए विकसित भारत के साथ स्वस्थ भारत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्रीश्री मोदी की प्राथमिकता है कि हो । विकास सतत एवं संवहनीय ई-मोबिलिटी इसका महत्वपूर्ण अंग है। केंद्र सरकार की मंशानुरूप राज्य सरकार ई – लॉजिस्टिक्स को प्रोत्साहन दे रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में एमपीआईडीसी और सीआईआई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ग्रीन लॉजिस्टिक कॉनक्लेव – 2025 के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। शुभारंभ सत्र में एमडी एमपीआईडीसी श्री चंद्रमौली शुक्ला, सीआईआई के वाईस प्रेसीडेंट श्री महेश पंजवानी, एनएचईवी के प्रतिनिधि सहित इलेक्ट्रिक व्हीकल और लॉजिस्टिक क्षेत्र में कार्य करने वाले औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर