VISITORS

0 1 8 9 4 2

August 14, 2026 10:55 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : गर्भवती पत्नी से मारपीट शिकायत दर्ज

तबीयत बिगड़ने पर दादी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचीं
शब्द अग्नि / इंदौर। राजेंद्र नगर पुलिस ने 8 माह की गर्भवती महिला की शिकायत पर उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि बुधवार को पुरानी बात पह बहस हुई। इसके बाद पति ने पेट में लात मारी तो सास ने बाल पकड़कर घसीटा। पीड़िता मुस्कान गायकवाड़ अमर पैलेस कॉलोनी की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर को नौकरी पर जाने के दौरान पति अरुण राणे से विवाद हुआ था, तब पति ने मारपीट की थी। बुधवार को भी यही बात निकल आई और रात में पति ने पेट में लात मार दीं, इसके बाद दर्द शुरू हो गया। सास सोनू राणे ने बाल पकड़कर घसीटा। उन्होंने बताया कि पति आए दिन अपशब्द कहते हैं। पीड़िता ने बताया कि दर्द बढ़ने पर दादी मंगीबाई को सूचना दी गई । वे आईं और डॉक्टर के पास लेकर गईं, जहां इलाज के बाद महिला ने पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मुस्कान ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने और अरुण राणे ने कोर्ट मैरिज की थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर