VISITORS

0 0 7 1 6 8

March 30, 2026 2:43 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 2:43 pm

दिल्ली : भारतीय बैडमिंटन टीम घोषित,

एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित, सिंधू और लक्ष्य टीम में शामिल
नई दिल्ली। अगले साल चीन के किंगदाओ में होने वाली बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित हो गई है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट तीन से आठ फरवरी तक होगा। भारत इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गत चैंपियन है, जबकि पुरुष टीम ने अतीत में दो कांस्य पदक जीते हैं। सिंधू करेंगी अगुआई भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने एक बयान में कहा, ‘रैंकिंग, प्रदर्शन और अनुभव के आधार पर चुनी गई महिला टीम की अगुआई एक बार फिर पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू करेंगी।’ दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य शीर्ष रैंकिंग वाले पुरुष एकल खिलाड़ी होंगे, जबकि किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, अमेरिकी ओपन विजेता आयुष शेट्टी और तरुण मन्नेपल्ली को भी जगह मिली है।
सात्विक – चिराग पुरुष युगल वर्ग में अगुआई करेंगे जिसमें गुवाहाटी मास्टर्स के उप विजेता साई प्रतीक के और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय के साथ हरिहरन अमसाकरुणन भी शामिल हैं। महिला वर्ग में सिंधू को एकल में विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा, रक्षिता श्री संतोष रामराज और मालविका बंसोड़ का साथ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय चैंपियन गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली महिला युगल में भारत की अगुआई करेंगी, जबकि प्रिया कोंजेंगबम, श्रुति मिश्रा और तनीषा क्रास्टो को भी टीम में जगह मिली है। टीम इस प्रकार हैं: पुरुषः लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, प्रणय एचएस, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय, साई प्रतीक के, हरिहरन अमसाकरुणन। महिलाः पीवी सिंधू, उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा, रक्षिता श्री संतोष रामराज, मालविका बंसोड़, त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद, प्रिया कोंजेंगबम, श्रुति मिश्रा, तनीषा क्रास्टो ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर