VISITORS

0 1 4 8 5 8

June 28, 2026 6:28 pm

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 6:28 pm

इंदौर : राज्यपाल ने किया गौशाला का भ्रमण किया

राज्यपाल श्री पटेल ने मुरारीलाल तिवारी गौशाला में गौवंश का पूजन कर लड्डू खिलाए
शब्द अग्नि / इंदौर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को सांवेर रोड स्थित मुरारीलाल तिवारी गौशाला का भ्रमण किया। उन्होंने गौशाला में गौवंश का पूजन किया और उनको लड्डू खिलाये। राज्यपाल श्री पटेल ने गौशाला में किए जा रहे सेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बेजुबान और बीमार गायों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। भारत में गौमाता को पूजने की परम्परा वर्षों पुरानी है। राज्यपाल श्री पटेल को विधायक सुश्री उषा ठाकुर, गौशाला के राधेश्याम शर्मा और शशांक शर्मा ने गौशाला के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ 300 से अधिक गायों की सेवा की जाती है और उनका पूरा ध्यान रखा जाता है। गौशाला में गौवंश को रखने के लिए पर्याप्त जगह है। राज्यपाल श्री पटेल को गौशाला के सचिव सुभाष गोयल ने गौशाला से संबंधित साहित्य भेंट किया। उन्होंने सम्पूर्ण गौशाला का अवलोकन किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर