‘सालभर के लिए हवाई किराये को कंट्रोल नहीं कर सकते संसद में बोले उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में कहा कि सरकार एविएशन सेक्टर में डी-रेगुलेशन को बढ़ावा देती है ताकि यह इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ सके लेकिन जरूरत पड़ने पर टिकटों की कीमत पर एक निश्चित समय के लिए अंकुश भी लगाती है. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देशभर में हवाई किराए की अधिकतम सीमा लगाना सरकार के लिए व्यावहारिक नहीं है उन्होंने तर्क दिया कि डी-रेगुलेटेड मार्केट से उपभोक्ताओं को लाभ होता है और त्योहारी सीजन में टिकट के दाम का बढ़ना एक स्वाभाविक घटना है
Author: Shabd Agni
.
