VISITORS

0 1 8 8 4 0

August 13, 2026 8:06 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

झांसी : तीन लापरवाह सिपाही IG ने किये सस्पेंड

झांसी IG ने लापरवाही पर 3 महिला सिपाहियों को किया सस्पेंड, दारोगा की लगाई क्लास   

झांसी में आईजी आकाश कुलहरि ने लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की है  निरीक्षण के दौरान मऊरानीपुर थाने के मिशन शक्ति केंद्र  प्रभारी और दो महिला सिपाहियों को संतोषजनक जवाब न दे  पाने पर फटकार लगाते हुए निलंबित कर दिया गया. इसके अलावा, पुलिस ऑफिस के एकाउंटेंट को भी निलंबित किया गया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. यूपी के झांसी में आईजी आकाश कुलहरि ने अब लापरवाह  पुलिसकर्मियों के खिलाफ नजरें टेड़ी कर लीं है आईजी ने निरीक्षण के दौरान संतोषजनक जवाब न दे पाने और लापरवाही करने पर  मऊरानीपुर थाने की मिशन शक्ति केंद्र    प्रभारी व दो महिला सिपाहियों की जमकर   क्लास लगाई. उन्होंने पहले यह कहते हुए  फटकार लगाई कि थाने में कोई मजाक नहीं चल रहा है,  यहां बैठकर टाइम पास न करें. इसके बाद तीनों को सस्पेंड कर दिया गया. वहीं  पुलिस ऑफिस के एकाउंटेंट को भी सस्पेंड कर दिया गया है  .

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर