VISITORS

0 1 4 8 1 2

June 28, 2026 7:50 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 7:50 am

इंदौर : चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शब्द अग्नि / इंदौर। पलासिया क्षेत्र में एक होस्टल संचालिका के घर 10 दिन पहले हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पलासिया पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी का पीछा करते हुए पुलिस खजराना तक पहुंची और सुराग के आधार पर उसे महाराष्ट्र से पकड़ा। आरोपी कई सालों से इंदौर में ही रह रहा था।टीआई सुरेंद्र रघुवंशी की टीम ने गीता अपार्टमेंट में रहने वाली उषा कदम के घर हुई चोरी के मामले में मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार किया है। वह लाखों रुपए नकदी, सोने के जेवर और अन्य सामान चुराकर ले गया था।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी पकड़ाया
करीब तीन घंटे बाद जब उषा लौटकर आईं, तो उन्हें फ्लैट के ताले टूटे मिले। इसके बाद पुलिसजांच शुरू की। पुलिस ने पहले घर के पास लगे कैमरे चेक किए, लेकिन वे क्षतिग्रस्त थे। इसके बाद आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिनमें आरोपी रफीक एक बैग लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस खजराना तक पहुंची, जहां मुखबिरों से जानकारी मिली कि मोहम्मद रफीक चोरी करता है और उसके खिलाफ पहले भी अपराध दर्ज हैं। रफीक मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है। चोरी करने के बाद वह वहीं भाग गया था। पुलिस टीम उसके पीछे महाराष्ट्र पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर