कई प्रतिष्ठान को किया गया सील
शब्द अग्नि । उज्जैन नगर निगम ने शहर के बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को निगम टीम ने संपत्ति कर और जलकर नहीं भरने वाले प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी करते हुए चार बड़े बकायादारों से कुल 7 लाख 95 हजार रुपए की वसूली की है।
इन प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई
नगर निगम ने होटल आश्रय से 2 लाख 12 हजार रुपए, होटल ओमकार पैलेस से 1 लाख 11 हजार रुपए, पामेचा हॉस्पिटल से 2 लाख 32 हजार रुपए, और तिरुपति हॉस्पिटल से 2 लाख 40 हजार रुपए कर वसूले हैं।
लोक अदालत आयोजित कर बकाया टेक्स में छूट दी जायेगा
इसी के साथ, जलकर विभाग ने सिंधी कॉलोनी, बागपुरा, नारायणपुरा, बेगमबाग, गुदरी चौराहा और तोपखाना क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शन काटते हुए विच्छेदन कार्रवाई की। नगर निगम शनिवार, 13 दिसंबर को सभी जोन कार्यालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित कर रहा है। इसमें बकाया जलकर और संपत्तिकर जमा कराने पर विशेष छूट दी जाएगी। आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर शहर के बड़े बकायादार होटल, मॉल, होम स्टे और मैरिज गार्डन को चिह्नित किया गया है। जिन बड़े बकायादारों ने नोटिस और बार-बार सूचित करने के बावजूद कर जमा नहीं किया है, उनके प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी की कार्रवाई भी की जा रही है।
Author: Shabd Agni
.
