VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:19 pm

आशिक के साथ पत्नी गई होटल, सरेराह पिटाई

आशिक के साथ OYO पहुंच गई टीचर पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ कर दी धुनाई; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं. कुछ हंसाने वाले, कुछ हैरान कर देने वाले और कुछ ऐसे जिन पर लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है. वीडियो इतना चौंकाने वाला है कि जिसने भी देखा, दंग रह गया. इस वायरल वीडियो में एक पति अपनी टीचर पत्नी को उसके सीनियर टीचर के साथ OYO होटल में पकड़ लेता है. इसके बाद जो हंगामा हुआ, उसे देखकर आस-पास के लोग भी हैरान रह गए. वीडियो को एक्स पर @M__Rkhan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा और लोगों ने ढेरों कमेंट्स किए.

क्या था वायरल वीडियो में

वीडियो की शुरुआत सड़क पर जोरदार हंगामे से होती है. पति गुस्से से आग बबूला होकर अपनी पत्नी को डांट रहा है और मारता भी दिख रहा है. वह बार-बार कहता है तुझे बिल्कुल शर्म नहीं आई? तू OYO होटल गई थी! सब पता कर लिया है मैंने. पत्नी सामने चुपचाप खड़ी रहती है, जबकि पति लगातार आरोप लगाता रहता है कि वह अपने सीनियर टीचर के साथ होटल में थी. पास से गुजर रहे लोग भी यह तमाशा देखने के लिए रुक जाते हैं. कई लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगते हैं. माहौल पूरी तरह अफरा-तफरी में बदल जाता है. बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचती है और भीड़ को हटाने की कोशिश करती है. बाद में पुलिस ने पति को मारपीट करने के आरोप में हिरासत में भी लिया.

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर