VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:33 pm

स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर महिलाओ का हंगामा

बिना अनुमति बाण गंगा इलाके में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने को लेकर महिलाओ ने किया विरोध हुआ  हुआ हंगामा  

शब्द अग्नि / भोपाल राजधानी में आज सुबह तड़के विद्युत कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर भारी  हंगामा  हुआ  स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं ने, बिजली कंपनी के ठेका कर्मचारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया। उनका कहना था कि बिना उनकी सहमति के मीटर क्यों लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस का राजनीतिक समर्थन

इस विरोध को कांग्रेस नेताओं का भी समर्थन मिला, जिन्होंने जबरदस्ती मीटर लगाने का विरोध किया।
आरोप: कांग्रेस के स्थानीय अध्यक्ष शोएब खान ने आरोप लगाया कि ठेकेदार लोगों को धमका भी रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि मीटर लगाने से पहले लोगों को इसके बारे में समझाया जाना चाहिए था, जो कि बिजली कंपनी ने नहीं किया।
यह घटना भोपाल में स्मार्ट मीटर के विरोध में चल रहे बड़े आंदोलन का हिस्सा है, जहाँ उपभोक्ता अक्सर बढ़े हुए बिजली बिल और मीटर की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत करते रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर