VISITORS

0 1 4 8 1 2

June 28, 2026 8:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 8:06 am

इंदौर : कार पार्किंग करने की बात पर मारपीट

बिल्डिंग के बाहर कार पार्क की तो चौकीदार भड़का वकील के साथ मारपीट, कांच तोड़ा, टायरों में कीलें ठोकी
शब्द अग्नि / इंदौर। राजेंद्र नगर में एक चौकीदार ने कार मालिक वकील के साथ मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि कार मालिक ने एक बिल्डिंग के पास कार खड़ी की और थाने में काम से चले गए। इस पर चौकीदार नाराज हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, संतोष वास्कले निवासी लोकमान्य नगर शिकायत पर पुलिस ने राजेश तिवारी, राजेंद्र नगर, एबी रोड के खिलाफ कार के कांच तोड़कर टायर की हवा निकालने के बाद मारपीट करने के मामले में गुरुवार रात एफआईआर दर्ज की है। संतोष वास्कले पेशे से वकील हैं। उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर थाने के सामने चल रही एक सेल के पास कार पार्क की थी। इसके बाद वे थाने में चले गए। रात को वापस जब कार के पास आए तो राजेश टायरों में कीलें ठोक रहा था। उसने तीन टायर पंचर कर दिए। वहीं कार का आगे का कांच टूटा हुआ था। जब उससे पूछताछ की तो वह अपशब्द कहने लगा। मारपीट करते हुए धमकाया कि कार यहां क्यों लगाई। यहां वह चौकीदारी करता है और गाड़ियां पार्क करना मना है। बाद में वकील संतोष वास्कले ने सामने थाने से पुलिस को बुलाया। पुलिस ने राजेश तिवारी पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं मामले में राजेश को रात में ही हिरासत में लिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर