15 जोड़े बने जीवनसाथी, संतों ने आशीर्वाद दिया और सेवालय व नशामुक्ति केंद्र का शुभारंभ भी हुआ
शब्द अग्नि । उज्जैन के शिप्रा तट स्थित रणजीत हनुमान मंदिर के सामने श्री रामनाथ जी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस निशुल्क आयोजन में उज्जैन और आसपास के जिलों से आए 15 जोड़ों ने सात फेरे लेकर विवाह संस्कार पूरे किए। समारोह में शहर और अखाड़ों के कई संत-महंत मौजूद रहे। भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर महंत रामनाथ महाराज, ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर महावीरनाथ महाराज, महंत रामेश्वरदास महाराज, विधायक अनिल जैन कालहेड़ा और अन्यसामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया ।
इसी अवसर पर सेवालय, वृद्धाश्रम और नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में भगवान तिरूपति की प्राण-प्रतिष्ठा भी विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई, जिसकी पूजा पं. श्रीराम शर्मा बड़वाई ने करवाई । विवाह समारोह में बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के परिजन शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर परिवारों ने रस्में निभाई और वातावरण आनंदमय रहा। विवाह के बाद समिति और संतों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद के साथ विभिन्न सामग्री और आभूषण भेंट किए।
Author: Shabd Agni
.
