VISITORS

0 1 4 8 1 2

June 28, 2026 8:07 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 8:07 am

इंदौर-परिवार ने पूरा किया राजा रघुवंशी का सपना

इंदौर। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को आप भूले नहीं होंगे। 2 मई को शिलॉन्ग की सोहरा हिल्स की पहाड़ियों में उसका शव मिला था। राजा की हत्या में उसकी पत्नी सोनम, उसका दोस्त राज, आनंद, विशाल सहित अन्य आरोपी बनाए गए हैं। राजा के परिवार के मुताबिक, उसका सपना था कि शादी के बाद वह अपना रेस्टोरेंट खोले । इसके लिए पिता ने जमीन भी खरीदी थी, लेकिन राजा की निर्मम हत्या के बाद परिवार टूट गया। बाद में पिता ने दोनों बेटों से उसका सपना पूरा करने को कहा। दीपावली के बाद दोनों भाइयों ने केट रोड पर ‘राजा भोज’ नाम से रेस्टोरेंट शुरू किया है।

राजा के दोनों भाई सचिन और विपिन रघुवंशी ने केट रोड पर ‘राजा भोज’ नाम से ढाबा शुरू किया है। राजा के भाई विपिन ने बताया कि राजा की शादी के बाद अचानक हुए घटनाक्रम से परिवार टूट गया। इधर ट्रांसपोर्ट के काम पर भी ध्यान नहीं दे पाए। राजा की हत्या के बाद शिलॉन्ग आने-जाने में लाखों रुपए खर्च हो गए। ऐसे में इन सब से उबरने के लिए काम करना जरूरी था। राजा के पिता ने व्यापार को लेकर जमीन केट रोड पर काफी समय पहले ली थी। राजा का सपना था कि वह इस पर रेस्टोरेंट या कैफे खोलेगा। उसकी मौत के बाद पिता ने फिर से वही इच्छा जताई। इस दौरान विपिन ने दिन-रात मेहनत करने के बाद यहां राजा के नाम से ढाबा शुरू किया है। राजा के पिता भी यहां शाम के समय बैठते हैं। विपिन ने रेस्टोरेंट को लेकर ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वैसे ही उनके परिवार के अब काफी दुश्मन बन गए हैं। उन पर किसी न किसी तरह से गोविंद के द्वारा भी झूठे आरोप लगवाए जा रहे हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर