VISITORS

0 1 8 8 4 0

August 13, 2026 8:02 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

विरासत और विकास की मिसाल बनेगा भोपाल-सीएम

मुख्यमंत्री यादव ने अपने कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर एक कर्यक्रम में की विभिन्न कार्यो की घोषणा और भूमिपूजन 

शब्द अग्नि / भोपाल /  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भोपाल-सीहोर मार्ग पर हुजूर विधानसभा क्षेत्र के फंदा स्थित महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मिट्टी निकालकर बड़े तालाब को गहरा किया जाएगा, इससे खेतों में पानी भरने की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्रीय मांग पर ग्राम फंदा का नाम बदलकर हरिहर नगर करने संबंधी प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तूमड़ा में शाला भवन के लिए 5 करोड़ रुपए देने और ग्राम फंदा में कॉलेज भवन निर्माण की भी घोषणा की।

  • भोपाल-इंदौर मार्ग पर विक्रमादित्य स्वागत द्वार का किया भूमि-पूजन
  • पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का हुआ भूमिपूजन
  • बड़े तालाब का किया जाएगा गहरीकरण
  • मुख्यमंत्री ने की ग्राम तूमड़ा में शाला भवन के लिए 5 करोड़ रुपए
  • ग्राम फंदा में कॉलेज भवन निर्माण की घोषणा
  • ग्राम फंदा का नाम हरिहर नगर करने भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • शादियों में दिखावे एवं मृत्युभोज जैसे कार्यक्रमों में फिजूलखर्ची बंद करने का किया आहवान
Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर