VISITORS

0 0 7 1 6 2

March 29, 2026 4:10 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 4:10 pm

इंदौर-राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता डेली कालेज मे

69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का आगाज डेली कॉलेज में होगी आयोजित
शब्द अग्नि / इंदौर। शहर में पाँच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय शालेय कराते क्रीडा प्रतियोगिता – 2025, 15 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक डेली कॉलेज में आयोजित की जाएगी। यह स्पर्धा 14 वर्ष के तक के बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों में होगी। इस स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कराते संघ के अध्यक्ष चंदुराव शिंदे, डेली कॉलेज की प्राचार्य गुरमीत कोर, हरवर्धन सिंह ने ध्वज फहराकर व दीप प्रजवलित कर किया। शुभारंभ के अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। अध्यक्षता जिला शिक्ष अधिकारी डॉ. शांतास्वामी भार्गव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंदुराव शिंदे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में आत्मबल विश्वास और तुरन्त निर्णय लेने की क्षमता होती है। यह बात लोगों को खिलाड़ियों से ही सीखना चाहिए ताकि लोग तुरंत निर्णय कर सके। स्पर्धा की संगठन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. शांता स्वामी भार्गव ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में कराते स्पर्धा के 14 वर्षीय आयु वर्ग के बालक- बालिकाएं सम्मिलित होंगे।

29 प्रदेश से 625 खिलाड़ी भाग लेंगे। 

इस स्पर्धा में 29 प्रदेश की टीमें हिस्सा ले रही है और करीब 625 खिलाड़ी व कोच आफिशियल भाग लेंगे। डॉ. स्वामी ने बताया खिलाड़ियों व कोच आफियलों को होटलों में रूकाया गया है। और उनको स्पर्धा स्थान तक लाने ले जाने हेतु बसों की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े इस हेतु चिकित्सा, आवास, भोजन, परिवहन समीतियों का गठन कर प्रार्चायों व शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी शिक्षा सुनिल अवस्थी समस्त समीतियों के प्रभारी, प्राचार्यगण, व्यायाम शिक्षक प्रकाश गौड़, अनुराग तिवारी, दिनेश परमार, भारती जमघड़, नवीन गौड़, अनिल गौड़, विक्रांत आखरे, संजय वर्मा, अनिता भारती, मीना शेडंगे, पारितोष गुप्ता, अनिता अत्रे, अर्चना राशिनकर, राहुल बछोतिया आदि शिक्षक मौजूद थे। क्रार्यक्रम का संचालन सुनयना शर्मा ने किया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर