VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 9:08 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 9:08 pm

इंदौर : बस से 90 पेटी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

 90 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त आरोपी ड्राइवर कंडक्टर गिरफ्तार  
इंदौर | विजयनगर थाना पुलिस ने एबी रोड पर रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी ट्रेवल्स बस से करीब 90 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 7.50 से 8 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक बंगाली चौराहे से रेडिसन की ओर जा रही सलूजा ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP09AQ1300 को चेकिंग के दौरान रोका गया। तलाशी लेने पर बस के अंदर अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी मिलीं। कुल 90 पेटी शराब जब्त की गई हैं।
पुलिस ने बस में सवार आशीम पुत्र शाहिद खान निवासी मेवातीपुरा जिला धार और सलमान पुत्र शहजाद खान निवासी खातेगांव – कन्नोद रोड को गिरफ्तार किया है।

इंदौर से गुजरात भेजी जा रही थी,अंग्रेजी शराब

दोनों आरोपी बस के ड्राइवर और कंडक्टर बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह बस इंदौर से अहमदाबाद जा रही थी और शराब की डिलीवरी भी अहमदाबाद में ही होना थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डिपो से बस में माल लोड किया जाता है और उन्हें शराब की जानकारी नहीं थी । फिलहाल पुलिस आबकारी विभाग की मदद से बैच नंबर के आधार पर शराब की जानकारी जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब इंदौर के किसी बड़े ठेकेदार की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इंदौर गुजरात शराब भेजने वाले इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर