VISITORS

0 1 8 8 3 9

August 13, 2026 5:19 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

बिहार : नितीश ने खिंचा मुस्लिम डॉक्टर का हिजाब

पहले पूछा- ये क्या है जी, फिर खींच दिया; आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे
शब्द अग्नि / । पटना में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र देते वक्त एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब अपने हाथ से हटा दिया। नुसरत को मुख्यमंत्री ने पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे । महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई। सीएम ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी । महिला ने जवाब दिया हिजाब है सर। सीएम ने कहा कि हटाइए इसे । इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया। महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई । आसपास मौजूद लोग हंसने लगे।

नितीश  बाबू हुए शत प्रतिशत संघी  

इस घटना के वीडियो को शेयर करके आरजेडी ने लिखा- ‘यह क्या हो गया है नीतीश जी को  मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब शत प्रतिशत  संघी हो चुके हैं कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिला को नियुक्ति पत्र फिर थमाया और जाने का इशारा किया। महिला फिर वहां से आ गई। मुख्यमंत्री आवास पर हुए कार्यक्रम में 1283 आयुष डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिए गए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर