VISITORS

0 0 7 4 4 4

May 15, 2026 2:06 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 2:06 pm

इंदौर : सुपारी देकर हमला कराने का आरोप

शब्द अग्नि / इंदौर विजयनगर में बदमाशों ने एक दुकान संचालक पर सुपारी लेकर हमला कर दिया। वह नाश्ते की दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने उस पर हमला किया। पुलिस ने 3 बदमाशों के खिलाफ एफआईआर की है। उनकी पहचान नहीं हुई है। बदमाशों ने जिस युवक का नाम लिया उसके बारे में पूछताछ की जा रही है। विजयनगर पुलिस ने पीयूष पुत्र गोविंद तिवारी निवासी श्रीराम नगर की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों पर हमले को लेकर एफआईआर की है। पीयूष ने बताया कि वह नाता दुकान का संचालन करता है। रात में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। मंगलम ऑटो पार्टस भूसामंडी के यहां पर बदमाश पीछे से आए। उसे रोका ओर पकड़कर कहा कि उसे शिवेश ने भेजा है। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट की। वहीं एक लड़के ने चाकू से दो से तीन वार किए। मदद मांगने दौरान कुछ लोग वहां रुके। इस दौरान बदमाश मौके से भाग गए। पीयूष ने बताया कि उन्होंने जिस लड़के का नाम लिया वह उसके गांव का रहने वाला है। 2 से 3 दिन पहले उसका शिवेश से विवाद हुआ था। आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी भी थी। पीयूष के मुताबिक वह सतना का रहने वाला है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी निकालने में जुटी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर