VISITORS

0 1 4 8 1 2

June 28, 2026 8:06 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 8:06 am

सिंगरौली : पिकअप पलटी,चार लोगों की मौत

शब्द अग्नि / सिंगरौली। जिले के चितरंगीतहसील क्षेत्र में झरकटा पहाड़ सड़क मार्ग पर सोमवार रात एक बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश से श्रमिकों को उनके घर छोड़ने आ रही एक पिकअप वाहन पहाड़ी मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मरने वाले तीन लोग बगडेवा गांव के थे, जबकि एक सीमावर्ती सोनभद्र जिले के जुगैल क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह कोहरे को माना जा रहा है। मृतकों की पहचान शीलू (32), अमरपाल बैगा ( 36 ), लाल कुमार (35) और सूरज लाल बैगा (31) के रूप में हुई है। घायलों में संतोष कुमार, अमरेश कुमार पटेल और नन्हकू केवट की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर