VISITORS

0 1 0 5 3 0

June 10, 2026 2:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 2:56 am

शाह के बयान से कांग्रेस नाराज : पोस्टर फूंका

शब्द अग्नि / इंदौर। रतलाम जिले के प्रभारी एवं जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया और शाह का पोस्टर फूंका। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्री शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। शाह ने रतलाम में एक बैठक में लाड़ली बहनों को लेकर अपमानजनक बयान दिया था। शाह ने कहा था कि ‘सरकार 1500 रुपए के हिसाब से करोड़ों रुपए दे रही है। तो दो साल में एक बार धन्यवाद तो बनता है। भोजन हम करा देंगे। जो नहीं आएंगी, फिर देखते हैं। जिनके ढाई-ढाई सौ रुपए बढ़ रहे हैं, उनकी जांच करेंगे। किसी का आधार लिंक नहीं है तो जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे। मतलब वो पेंडिंग हो ही जाएंगी।’ दरअसल, मंत्री मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। जिसमें लाड़ली बहनों को बुलाने की योजना है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर