VISITORS

0 1 0 5 3 6

June 10, 2026 5:23 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 10, 2026 5:23 am

किसान की मुख्यमंत्री से हेलिकॉप्टर की मांग

खेत पर जाने के रास्ते बंद तो किसान ने मांगा हेलिकॉप्टर

शब्द अग्नि /  उज्जैन। उज्जैन के एक किसान ने अपने खेत पर जाने के लिए मुख्यमंत्री से हेलिकॉप्टर की मांग की है। किसान ने गुरुवार को घट्टिया क्षेत्र के एसडीएम को आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि हाल ही में गरोठ हाईवे बनने से खेत पर जाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। दरअसल, वर्ष 2023 में उज्जैन गरोठ हाईवे के निर्माण के दौरान उटेसरा गांव के किसान मानसिंह राजोरिया की 5 बीघा जमीन पर से हाईवे का निर्माण हुआ था। जिसमें एक तरफ 3.5 बीघा तो दूसरी और 1.5 बीघा जमीन रह गई। किसान के खेत पर से करीब दो मीटर ऊंचा हाईवे बनाया गया जिसमें खेत परजाने के लिए ना तो अंडर पास बना ना ही आसपास के किसानों ने खेत पर जाने के लिए जगह दी। अब किसान के सामने समस्या खड़ी हो गई कि वो अपने खेत पर जाए कैसे।

ट्रैक्टर, बैलगाड़ी या किसी अन्य गाड़ी से भी नहीं जा सकते हैं। जिसके कारण खेत जाने के सभी रास्ते बंद हो गए, जिससे खेती \ नहीं कर पा रहे हैं। रास्ते के लिए तहसीलदार, एसडीएम कलेक्टर को कई आवेदन दिए गए। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गई। इसके बाद भी जबनिराकरण नहीं निकला तो किसान ने खेत जाने के हेलिकॉप्टर की मांग कर दी। किसान मानसिंह ने आवेदन में लिखा है कि कई बार आवेदन दिए गए। आवेदन दे देकर थक चुका हूं। चप्पलें तक घिस गईहैं। ऐसे में खेत पर जाने के लिए हेलिकाप्टर मांग रहा हूं, जिससे अपने परिवार का पोषण कर सकूं। अगर खेत के लिए रास्ता नहीं मिला तो मेरे परिवार को सिर्फ जहर देना पड़ेगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर