VISITORS

0 0 7 4 3 5

May 14, 2026 2:48 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 2:48 am

अमेरिका में कराए 3 करोड़ 72 लाख फ्रीज

निजी कंपनी शिवगंगा डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड में करोड़ों की ठगी की शिकायत की थी
इंदौर। इंदौर की निजी कंपनी शिवगंगा डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने स्टेट साइबर सेल में करोड़ों की ठगी को लेकर कुछ दिन पहले शिकायत की थी। मामले में भारतीय साइबर पोर्टल से अमेरिकी साइबर पोर्टल पर संपर्क कर उक्त अमाउंट फ्रीज कराया गया। जिसमें करोड़ रुपए बचाए गए। टीआई दिनेश वर्मा ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट साइबर सेल इंदौर द्वारा भारतीय साइबर पोर्टल पर शिवगंगा डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायत की थी। जिसमें बताया कि अमेरिका के हॉउसटन स्थित उसकी कंपनी के वेंडर, इनोवेक्स इंटरनेशनल इंक को 415,017.58 डॉलर इंडियन करेंसी में लगभग 3.72 करोड़ रुपए इंटरनेशनल ट्रांजक्शन के माध्यम से व्यापारिक भुगतान किया जाना था। इसमें साइबर अपराधियों ने बिजनेस ईमेल कंप्रोमाइज (बीईसी) तथा स्पूफिंग ईमेल का उपयोग कर करोड़ों रुपए अंतरराष्ट्रीय फॉरेन रेमिटेंस, अमेरिका की जेपी मॉर्गन बैंक के एक संदिग्ध एकाउंट में धोखाधड़ी से ट्रांसफर करवा ली। साइबर अपराधियों द्वारा एक बार धोखाधड़ी से करोड़ों रुपए ट्रांसफर करवाने के बाद शिवगंगा कंपनी को फिर से ‘स्पूफ’ ईमेल भेजा और दूसरी बार में बताया कि उनका भुगतान रिजेक्ट हो चुका है। वह एक अल्टरनेट बैंक अकाउंट उपलब्ध कराए। शिवगंगा कंपनी से री-पेमेंट करने जब मेल आया तो उन्होंने शंका होने पर वेंडर से टेलीफोन से बात की। बताया गया कि रुपए उनके अंकाउट में नही आए है। कंपनी द्वारा स्टेट साइबर सेल इंदौर में शिकायत पर ऑनलाइन प्रकरण दर्ज करवाया गया। इसके बाद अमेरिका के पोर्टल पर भी शिकायत कर करोड़ों रुपए होल्ड करवाए गए। इसमें अमेरिका से पूरा अमाउंट डॉलर में फिर से इंदौर की कंपनी को दिलाया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर