VISITORS

0 1 8 8 4 0

August 13, 2026 8:35 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेस ने मप्र को गड्ढों में डाला-सिंधिया

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अभ्युदय समिट में शामिल होने ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। सिंधिया ने वाजपेयी को एक कुशल राजनीतिज्ञ और राष्ट्रव्यापी विचारधारा का प्रतीक बताया, जिनके कण-कण में देश के प्रति समर्पित भाव था। उन्होंने कहा कि वाजपेयी एक सच्चे दिल के इंसान थे और उन्होंने उनके और अपनी दादी अम्मा के दिखाए पथ पर चलने का संकल्प लिया है। सिंधिया ने ग्वालियर की खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों तक मध्यप्रदेश को गड्ढे में डाल दिया। जिसकी भरपाई वह जीवनभर भी नहीं कर पाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर