VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 5:19 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 5:19 am

इंदौर : सांसद खेल महोत्सव शुरू

सांसद शंकर लालवानी ने कहा- खेल के साथ सीखना भी जरूरी
इंदौर। खेल संस्कृति को जन आंदोलन का रूप देने के लिए देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रेणी में इंदौर में यह आयोजन वैष्णव महाविद्यालय में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के अंश बताते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि खेल के साथ सीखना भी जरूरी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहते हैं कि हार हमें अनुभव देता है। हमें खेलना भी है और सीखना भी है।
प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव की एक और खास बात है, वो है समाज की सोच बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना स्पर्धा के समन्वयक कपिल जैन ने बताया कि पीएमओ से इंदौर सहित कुछ अन्य शहरों को स्पेशल केटेगरी में रखा गया है। इंदौर में भी टू वे कान्फ्रेसिंग सिस्टम लगाया गया है। सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में आयोजित खेल महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि खेल को समाज के वर्ग तक पहुंचाना, युवाओं को फिटनेस से जोड़ना और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाना है। इस बार लगभग 1000 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री का यह संवाद खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। जैन ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव-2025 का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि खेल को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना, युवाओं को फिटनेस से जोड़ना और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाना है। इस वर्ष ग्रामीण, शहरी, महिला, युवा और दिव्यांग खिलाड़ियों की व्यापक सहभागिता देखने को मिल रही है, जो इंदौर में मजबूत होती खेल संस्कृति को दर्शाती है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आज पीएम के मार्गदर्शन और प्रेरणा से इंदौर में इतना बड़ा खेल आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र के लिए सही मायनों में राष्ट्रनायक हैं. जिनकी सोच ने फिट इंडिया और खेलों को जन-जन तक पहुंचाया है। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इस बार लगभग 1000 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव- 2025 से जुड़ रहे हैं। यह मंच दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आत्मविश्वास, सम्मान और राष्ट्रीय पहचान का एक बड़ा अवसर बन रहा है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर