VISITORS

0 0 7 4 3 3

May 14, 2026 12:04 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 14, 2026 12:04 am

क्रिकेट टूर्नामेंट’ फाइनल मैच में आएगी बारात

शब्द अग्नि / दमोह के कुम्हारी गांव में इन दिनों एक ऐसा क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, जो सिर्फ रन और विकेट की बात नहीं करता, बल्कि गरीब और अनाथ बेटियों के जीवन की नई पारी लिख रहा है। यह कोई आम टूर्नामेंट नहीं, बल्कि ‘विवाह क्रिकेट टूर्नामेंट’ है, जहां फाइनल मैच में बारात आएंगी और दो बेटियों का विवाह कराया जाएगा मकर संक्रांति के बाद खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जीत-हार से ज्यादा टूर्नामेंट अहम होगा वो पल, जब समाज के सहयोग से दो जरूरतमंद बेटियां सम्मानजनक जीवन की शुरुआत करेंगी। इस अनोखी पहल के पीछे हैं कुम्हारी गांव के निवासी रवि चौहान। रवि बताते हैं- “मेरी पहली संतान बेटी है और मैंने दूसरी भी बेटी ही चाही। बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं होता. इसी सोच से हर साल एक जरूरतमंद बेटी की शादी कराने का संकल्प लिया।” रवि की यह सोच आज पूरे गांव और आसपास के समाज को जोड़ रही है। परिवार, मित्र और समाजसेवी इस मुहिम में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर