पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ काँग्रेसजनो का किया सम्मान।
शब्द अग्नि / खरगोन:- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता एवं राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। आज इस मौके पर युवक काँग्रेस द्वारा काँग्रेस का झंडा वंदन किया एवं पूर्व विधायक परसराम डंडीर, पूर्व अल्पसंख्यक काँग्रेस जिला अध्यक्ष अब्दुल सरदार भुट्टो, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. गोविंद मुजाल्दा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक जाकिर खान (बेकरी) का माला पहनाकर वरिष्ठ काँग्रेसजनो का स्वागत किया। इस मौके पर युका प्रदेश महासचिव प्रशांत सांवले, युका अध्यक्ष रजत डंडीर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युका सुल्तान भुट्टो, युका विस अध्यक्ष शाहरुख मिर्ज़ा, शहर अध्यक्ष युका तैयब अली बोहरा, सनी दीपू भाटिया, महासचिव रोशन खान, आदित्य गुप्ता, सलमान खान, अमजद खान, रिंकू नेता आदि शामिल रहे।युवक काँग्रेस ने मनाया 140 वा काँग्रेस का स्थापना दिवस।
Author: Shabd Agni
.
