VISITORS

0 1 4 8 0 7

June 28, 2026 4:35 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 28, 2026 4:35 am

सुपरवाइजर पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज

शब्द अग्नि / इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने फैक्ट्री सुपरवाइजर के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई करीब चार महीने बाद जांच पूरी होने के बाद की गई है।
भंवरकुआ पुलिस के अनुसार, रामेश्वर पाटीदार, पुत्र बगदीराम पाटीदार, निवासी भगवती नगर, मूसाखेड़ी की गजराज एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में अगस्त 2025 में ड्यूटी के दौरान लोहे का भारी गेट गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद फैक्ट्री सुपरवाइजर अंकित शर्मा, निवासी कौशलपुरी उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान रामेश्वर की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना में सुपरवाइजर अंकित शर्मा की गंभीर लापरवाही थी। इसके आधार पर रविवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपी सुपरवाइजर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर