VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 4:56 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 4:56 pm

टास्क के नाम से उड़ाए थे महिला के रुपए

अकाउंट होल्डर सहित 6 गिरफ्तार
शब्द अग्नि / इंदौर। एरोड्रम में रहने वाली एक महिला से टास्क के नाम पर एनएनएसी कंपनी के मैनेजर ने करीब डेढ़ लाख से ज्यादा की ठगी की थी। इस मामले में एरोड्रम पुलिस की साइबर टीम ने जांच करते हुए अकांउट होल्डरों को पकड़ा है। आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने
अकांउट किराए पर दिए थे। आरोपियों ने एटीएम और क्रेडिट कार्ड भी जब्त किए गए हैं। आरोपी कितने समय से इस तरह का काम कर रहे थे। वहीं किन लोगों के संपर्क में आकर उन्होंने अकांउट किराए पर दिए थे। पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीसीपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि सलोनी नंदोकर निवासी कृष्णाबगा कॉलोनी ने साइबर सेल में शिकायत की थी। पुलिस ने दो दिन पहले मामले में एफआईआर की थी।

सलोनी ने बताया था कि 11 दिसंबर की रात में वह इंस्टाग्राम चला रही थी। तब उसने एक मैसेज देखा। उसमें टास्क को लेकर हर दिन दो से पांच हजार रुपए कमाने का बताया गया। इस पर लिंक पर क्लिक करने के बाद वॉट्सएप नंबर पर एक नंबर से मैसेज आया। उसने लिंक भेजी। जिस पर टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। इसमें टॉस्क पूरा किया तो 6 हजार रुपए सलोनी के अकाउंट में आए। फिर वीआईपी मेंबर होने की बात करते हुए करीब 4 टास्क और दिए गए। इसमें अलग-अलग बार करीब 6 ट्रांजेक्शन करते हुए 1 लाख 63 हजार रूपए ट्रांसफर अलग अलग अकांउट में किए गए। टास्क के रुपए सलोनी को नहीं दिए गए। बाद में डेढ़ लाख की और मांग की जाने लगी। सलोनी का नंबर इस पर ब्लॉक कर दिया गया। साइबर सेल में शिकायत होने के बाद एरोड्रम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। जोन 1 की साइबर टीम ने जांच की तो इस मामले में जांच की जिसमें कमीशन पर अकांउट देने वाले तौफीक रहमानी निवासी नूरीनगर को पकड़ा। उसने बताया कि उसके अलावा भाई का अकांउट भी किराए पर दिया था। तौफीक की निशानदेही पर फरहान, जितेन्द्र रावल और प्रवीण चौहान व अन्य दो को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे 15 कार्ड भी बरामद किए है। वही अन्य आगे की जानकारी को लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर