VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 4:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 4:35 pm

गौतम गंभीर ही भारत के टेस्ट कोच रहेंगे

BCCI सचिव सैकिया बोले- लक्ष्मण को कोच बनाने की खबर गलत, बोर्ड ने कोई कदम नहीं उठाया
शब्द अग्नि / दिल्ली। गौतम गंभीर ही भारत के टेस्ट कोच बने रहेंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि टेस्ट टीम के नए कोच के तौर पर VVS लक्ष्मण से संपर्क किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने टेस्ट टीम के लीडरशिप ग्रुप में बदलाव को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। सैकिया ने बातचीत में कहा, यह खबर पूरी तरह तथ्यहीन है। कुछ प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भी इसे चला रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। BCCI इसका सीधा खंडन करता है। यह सिर्फ कल्पना पर आधारित खबर है।
लक्ष्मण को कोच बनाए जाने की खबर हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया था कि टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद Vvs लक्ष्मण को अगला टेस्ट कोच बनाया जा सकता है। यह अटकलें ऐसे समय में सामने आई, जब भारत को घर में साउथ अफ्रीका से 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। वनडे टी-20 में भारत का प्रदर्शन मजबूत टेस्ट क्रिकेट में हालिया नाकामियों के उलट, सीमित ओवरों में टीम इंडिया का प्रदर्शन मजबूत रहा है। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप T20 बिना कोई मैच हारे जीता। हालांकि टेस्ट में भारत ने उनके कार्यकाल में 7 मैच जीते, 10 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर